विजेंद्र मैहला जडौला बने भाजपा ढांड मंडल के अध्यक्ष

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला को बधाई देेते हुए जिला प्रधान मुनीष कठवाड़.. मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, प्रभारी, जिलाध्यक्ष व हाईकमान का जताया आभार.. कैथल, 18 जनवरी (विकास कुमार): भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव विजेंद्र मैहला जडौला को भाजपा द्वारा ढांड भाजपा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विजेंद्र मैहला की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है। अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा, भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, पूंडरी विधायक सतपाल जांबा सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाह करते हुए अधिक से अधिक संख्या में हर वर्ग के लोगों को भाजपा से जोडऩे के साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की नायब सरकार की जनहितैषी व कल्याणकारी नीतियों क...