मतदाता सूची व कॉलेजियम संबन्धित आई कुल 257 आपत्तियां
अब 13 जनवरी से 15 जनवरी तक की जाएगी इन आपत्तियां की जांच..
आपत्तियां एवं एतराज का समय हुआ समाप्त..
कैथल, 12 जनवरी: अतिरिक्त उपायुक्त एवं जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि जाट हाई स्कूल सोसायटी के 75 कॉलेजियम के चुनाव को लेकर प्रकिया चल रही है। मतदाता सूची/ निर्वाचकगणों में संशोधन के लिए आपत्तियां एवं एतराज प्राप्त का समय समाप्त हो गया है। बीती 10 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक कुल 257 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिसमें कॉलेजियम से संबन्धित 139 तथा वोट से संबन्धित 118 आपत्तियां शामिल हैं। अब 13 जनवरी से 15 जनवरी तक इन आपत्तियां की जांच व निर्णय लिए जाएंगे। इसके बाद 16 जनवरी को संशोधित मतदाता सूची को नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। इसके बाद 21 व 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 23 जनवरी को की जाएगी। इसके बाद 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 25 जनवरी को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। इसके बाद दो फ़रवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment