Posts

Showing posts from December 8, 2024

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किसानों से संयम रखने की अपील की ..

रोहतक : किसान आंदोलन के एक बार  कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बड़ा बयान सामने आया है। कैबिनेट मंत्री विपुल  ने किसानों से संयम रखने की अपील की है । उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में है यहां तक की कोर्ट ने कमेटी भी बनाई हुई है। हरियाणा सरकार देश में सबसे ज्यादा एमएसपी देने वाला राज्य है।  कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल आज रोहतक में कार्यक्रम में पहुंचे थे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया चार हजार 552 मामलों का निपटारा

Image
कैथल, 14 दिसंबर: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल को अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायधीश रितु वाई. के. बहल की देखरेख में शनिवार को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को प्रेरित किया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निपटा कर लोक अदालत का फायदा उठायें।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितू ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 8171 लंबित मामलों को रखा गया था, जिसमें से 4552 मामलों का निपटारा किया गया। कुल मुबलिक 10 करोड़ 30 लाख एक हजार 905 रुपये की राशि के विभिन्न अपराधिक, एन आई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन, श्रम से संबंधित विवाद मामले, राजस्व मामले अन्य मामलों का इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटारा किया गया है।इस लोक अदालत में इस लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश डा. नन्दिता कौशिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनाद कुमार, सिविल न्यायाधीश (जनियर डिवीजन) अंकिता महाजन, सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) प्रिंस कुमार, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सिनियर ड...

सहकारी चीनी मिल कैथल में 20 दिसम्बर को गन्ना फसल में मशीनीकरण पर विशाल संगोष्ठी का होगा आयोजन : प्रबन्ध निदेशक कृष्ण कुमार

कैथल  14 दिसंबर: सहकारी चीनी मिल कैथल के प्रबन्ध निदेशक कृष्ण कुमार ने जानकारी देतेहुए बताया कि आगामी 20 दिसम्बर को चीनी मिल परिसर में गन्ना फसल में मशीनीकरण पर विशाल संगोष्ठी को आयोजन किया जाएगा। जैसा कि सभी को विदित है कि खेती के लिए लेबर की समस्या दिन प्रतिदिन गम्भीर होती जा रही है, जिसके फलस्वरूप हर साल पिराई सत्र के शुरूआती 10-15 दिनों में मिल की पिराई क्षमता के अनुसार गन्ना सप्लाई कम होती है, जिसके कारण गन्ना किसानों का गन्ने की फसल के प्रति मोह भंग हो रहा है। श्रमिकों की कमी, मैनुअल श्रम की कमी और मंहगें श्रम के कारण गन्ना कृषि में मशीनीकरण की आवश्यकता है। जिसका हल गन्ना हारवेस्टर मशीनों द्वारा गन्ना कटाई करके आसानी से किया जा सकता है, जिसके लिए किसानों को गन्ने की बीजाई चौड़ा खुड विधि (4 फुट) अपनाकर करनी होगी। यान्त्रिक कटाई का किसानों और चीनी मिलों दोनों के लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि सबसे पहले तोमजदूरों की समस्या हल हो जाएगी। गन्ना हारवेस्टर द्वारा गन्ने की कटाई उपरांत फसल अवशेष के उचित प्रबन्धन के कारण फसलों की तर्कसंगतता व मिट्टी की उर्वरा शक्ति में काफी सुधार होगा जो बिन...

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत कौल के कुलोतरण और कपिलमुनि तीर्थ पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन : गजेंद्र फोगाट

Image
कैथल, 14 दिसंबर: हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के अतिरिक्त निदेशक व मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत 48 कोस तीर्थ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कौल के कुलोतरण और कपिलमुनि तीर्थ पर सुमित कटारिया और अमरजीत की पार्टियों ने धार्मिक प्रस्तुति दी । हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल और कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गजेंद्र फोगाट ने बताया कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में 182 महाभारत कालीन तीर्थ हैं। महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में मोह ग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण जी ने पवित्र गीता का उपदेश दिया था, जो संपूर्ण मानव जाति के लिए भी था।उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले स्थल और श्रीमद्भगवद्गीता की जन्मस्थली धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर वर्ष 2016 से मनाए जा रहा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी न...

महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दिया जा रहा 5 लाख रुपये तक का ऋण:जगजीत सिंह

 हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत जिले की 40 महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य.. लोन लेकर लाभार्थी खरीद सकती हैं ऑटो रिक्शा, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा आदि.. कैथल, 14 दिसंबर : हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक जगजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिये मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है। जिसके तहत बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपये तक के ऋण दिलवाने की व्यवस्था की गई है। हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना महिला विकास निगम के माध्यम से चलाई जा रही है और इस योजना के तहत जिला कैथल के लिए वित वर्ष 2024-25 में 40 केसों का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम की इस योजना के तहत लाभार्थी ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढोने के वाहन, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा, टैक्सी, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैल्यून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटिक, फोटो स्टेट की दुकान, पापड़ बनाना, आचार बनाना, हलवाई की दुकान फूड स्टॉल, आईसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, हैंडलूम बैग बनान...

शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए जिलावासी बरतें विशेष सावधानी, जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की करें पालना : डीसी प्रीति

Image
कैथल, 14 दिसंबर: डीसी प्रीति ने शीत लहर के चलते शीत-घात से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देशानुसार विशेष एडवाइजरी जारी की है। डीसी ने आम नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की है। इन दिनों जिले में शीतलहर चल रही है। इसी के मद्देनजर हम सावधानी बरतकर शीत घात से बच सकते हैं। शीतलहर से बचाव के लिए इन बातों की पालना जरूर करें।उन्होंने कहा कि शीत-घात से बचने के लिए मौसम पूर्वानुमान के लिए रेडियो/टीवी/समाचार पत्रों से मौसम संबंधित जानकारी लेते रहे। सर्दियों लिए पर्याप्त कपड़ों का स्टॉक करें। घर में ठंडी हवा के प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों तथा खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। फ्लू, नॉक बहना/ भरी नाक या नाक बंद जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना आमतौर पर ठंड में लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होती हैं। इसलिए स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों या डॉक्टर से परामर्श करें। जितना हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश, बर्फ के संपर्क में आने से बचे। गर्म कपड़े पहनें। तंग कपडे खून के बहाव को रोकते हैं, इनसे बचें। शरीर की गरमाहट बनाये रखने हेतु अपने सिर, गर्...

सर्दी के मद्देनजर रैन बसेरों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी प्रीति

Image
डीसी प्रीति की अपील : कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न बिताए रात.. गरीब एवं जरुरतमंद की सेवा करना हमारा कर्तव्य होने के साथ-साथ एक नेक कार्य भी.. कैथल, 14 दिसंबर :  डीसी प्रीति ने सर्दी के मद्देनजर नगर निकाय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में रैन बसेरों मे उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि  बढ़ती सर्दी में शहर व कस्बे के सभी रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों के लिए कम्बल, गद्दों आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो। सर्दी के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान में ना सोए। गरीब एवं जरुरतमंद की सेवा करना यह हमारा कर्तव्य होने के साथ-साथ एक नेक कार्य भी है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए जाएं। जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने नगर आयुक्त, नगरपालिका सचिव को निर्देश दिए कि वे रैन बसेरों का निरीक्षण करे और सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। इसके साथ ही सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए कि वे अपने अपने क्षेत्र के रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करे , कहीं पर कोई कमी है तो उसे दूर...

लोकसभा में करीब 5:30 बजे पीएम मोदी का संबोधन..

लोकसभा में संविधान पर चर्चा का आज दूसरा दिन है. शाम में पीएम मोदी लोकसभा में चर्चा पर जवाब देंगे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी आज अपनी बात रखी है और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है.

दिल्ली के लिए किसानों के जत्थे को वापस बुला लिया जल्द ही अगला फैसला लिया जाएगा

Image
हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना किसानों के जत्थे को बाद वापस बुला लिया गया है। जल्द ही अगला फैसला लिया जाएगा। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। इससे पहले 2 बार  पुलिस किसानों को बॉर्डर से रोक चुकी है। घग्गर नदी पर बने पुल पर उन्हें  पुलिस ने रोक दिया। आधे घंटे तक पुलिस और किसानों में जमकर बहसबाजी हुई। इसके बाद किसानों ने जाली उखाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक 16 किसान घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। 

शंभू बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के दागे गोले...16 किसान घायल

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च शुरू हो गया है। 101 किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ है। उन्हें रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है।पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 16 किसान घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं शंभू बॉर्डर पर आज कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे हैं।

दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पानी की बौछार छोड़े गए आंसू गैस के गोले..

 दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पानी की बौछार छोड़े गए आंसू गैस के गोले.. किसानों को हरियाणा पुलिस के अधिकारी समझाने में लगे हुए हैं।  किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट प्रतिबंध 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ये सेवाएं सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं खनौरी बॉर्डर पर जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी अपोलो अस्पताल में भर्ती..

नई दिल्ली। बीजेपी  के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। 14 दिसंबर को उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है. और अस्पताल प्रशासन जल्द ही उनका मेडिकल बुलेटिन जारी कर सकता है।

पेड़ से टकराई कार दो की मौत..

फतेहाबाद :  भट्टूकलां में शुक्रवार कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 2 छात्रों की मौत हो गई. तीसरा युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के गांव भिरान निवासी सचिन. अंकित और हिसार के  निवासी साहिल प्रैक्टिकल पेपर देने के लिए सिरसा आए हुए थे। शाम को तीनों जब वापस भट्टू आ रहे थे तो रेलवे ओवरब्रिज से पीछे ठुइयां रोड पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस टक्कर में तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल के बाद कार से तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सचिन और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया।

आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान अंबाला में इंटरनेट बंद..

 आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान अंबाला में इंटरनेट बंद..  शंभू बॉर्डर से आज किसान एक बार फिर दिल्ली के लिए कूच करने वाले हैं। 101 किसानों का जत्था दोपहर 12 बजे पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगा। हालांकि उन्हें रोकने के लिए पहले से ही बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। शंभू बॉर्डर पर आज कांग्रेस नेता व पहलवान बजरंग पुनिया भी पहुँचेंगे।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज की बड़ी कार्रवाई कैथल में..

Image
कैथल में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज  जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनवाई के दौरान शहर की ग्योंग ड्रेन में गंदा पानी डालने वाले पांच विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इनमें पंचायती राज विभाग. जन स्वास्थ्य विभाग.  कैथल नगर परिषद.नागरिक अस्पताल और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के नाम शामिल है।हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से नवंबर के पहले सप्ताह में पांच सरकारी विभागों पर पर कार्रवाई की थी। बोर्ड ने सभी विभागों पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है।  विभागों को 15 दिनों तक जुर्माने की राशि भरनी बारे बोला गया था। जिसमें कहा गया था कि अगर उनके द्वारा जुर्माना नहीं भरा गया तो बोर्ड की तरफ से संबंधित विभाग के अधिकारी पर केस दर्ज करवाया जाएगा। बोर्ड की टीम ने ग्योंग ड्रेन से अलग-अलग जगहों से पानी के नौ सैंपल लिए थे। इन्हें जांच के लिए पंचकूला स्थित लैब में भेजा गया था। इनकी रिपोर्ट आने पर सभी सैंपल फेल पाए गए थे।

अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई..

गुडग़ांव  अदालत ने आपसी कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। पुलिस को 6 जनवरी 2020 को एक व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा कि वह एक होटल में कुक का काम करता है। 5/6 जनवरी 2020 की रात को देवेंद्र नाम के व्यक्ति ने शराब के नशे में होटल में उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी और  साथियों ने शराब की बोतल व ईंट से मारपीट की। मारपीट में लगी चोटों के कारण इसके दोस्त रविंद्र की मृत्यु हो गई।पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विजय रावत व संजय निवासी पर्वतीय कॉलोनी  फरीदाबाद  बसंत निवासी गांव गिट्टी गेरहा पिथौरागढ़  उत्तराखंड और देवेंद्र निवासी भीमनग  गुरुग्राम के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को  अदालत में पेश किए।  आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की। जिसके बाद वीरवार को एडीजे डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद  और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

आज का राशिफल 14 दिसंबर

Image
मेष राशि वाले आज  शनिवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। वृषभ मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। धर्म-कर्म में कठिनाई आ सकती है। मिथुन राशि  आज दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए माध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी । कर्क राशि   आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सिंह राशि वालों के लिए समस्याएं लेकर आएगा।मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कन्या  राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है.व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय के साधन बन सकते हैं। तुला राशि आत्मविश्वास म...

एक्टर अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है..

फिल्म पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें चार दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था

एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में..

पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मूवी रिलीज से एक दिन पहले प्रीमियर रखा गया था जिसमें एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो गए और भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। महिला का 13 वर्षीय बेटा भी हादसे में घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इस मामले को लेकर अल्लू अर्जुन पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी रूसी भाषा में आया मेल..

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ईमेल मिला है  जिसमें रूसी भाषा में धमकी दी गई है।मुंबई पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

दिल्ली के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी..

दिल्ली में आज एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।   4 स्कूलों को शुक्रवार को बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने से स्कूलों में हड़कंप मच गया। आज सुबह मिले ई-मेल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

आज का राशिफल 13 दिसंबर

Image
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए टेंशन को बढ़ाएगा क्योंकि आप कामों को लेकर टेंशन में रहेंगे।। यदि आप जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान थे। वृष राशिः आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप पर यदि कोई पुराना कर्ज था। मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी।  कर्क राशि:  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी की पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपको कार्यक्षेत्र में किसी के कहने में आकर किसी वाद विवाद में ना पड़े। सिंह राशि:  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है।  नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। किसी वाद विवाद में ना पड़े। कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे।  तुला राशिः  आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आपने अपने कामों को छोड़कर बाकी पर ध्यान लगाया त...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा मंदिर-मस्जिद से जुड़ा नया केस फिलहाल नहीं होगा दायर

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पूजा स्थल अधिनियम 1991 के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सीजेआई ने संजीव खन्ना ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई तक मंदिर-मस्जिद से जुड़ी किसी भी नए मुकदमे को दर्ज नहीं किया जाएगा।  चीफ जस्टिस संजीव खन्न जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस के वी विश्वनाथन की स्पेशल बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की।

गेहूं के खेत में पानी देने गया मौत..

गोहाना:   गांव भंडेरी में खेतों में काम करते समय एक 38 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक किसान गांव भंडेरी  का रहने वाला था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।  किसान विनोद गेहूं के खेत में पानी देने के लिए गया था। रात के समय ठंड ज्यादा होने से खेतों में पानी देते समय विनोद की तबीयत खराब हो गई  जिसे तुरंत गोहाना के नागरिक हस्पताल में लेकर आया गया  जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिये जाएंगे अवॉर्ड--अब 27 दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं आवेदन : कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर

कैथल, 12 दिसंबर :महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अब आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं लघु सचिवालय स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में अब 27 दिसंबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। योग्यता व अन्य जानकारी के लिए॒ www.wedhry.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किया जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार एक लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, लाइफटाईम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र, एएनएम/ नर्स / महिला एमपी डब्लयू पुरस्कार के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी के लिए 21 हजार व प्रशस्ति ...

सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 27 दिसंबर तक करें आवेदन :कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर.

कैथल, 12 दिसंबर :महिला एवं बाल विकास विभाग ने उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार देने के लिए आवेदन तिथि बढाई गई है। अब पात्र महिलाएं 27 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2025 को दिया जाएगा।महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि जिस महिला ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो या उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हो। श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक शॉल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदक का जन्म हरियाणा में हुआ हो और महिलाओं के हित के लिए काम करती हो। नामांकन करने के दौरान नामांकित व्यक्ति जीवित होना चाहिए। आवेदन के नियम विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए निकटतम महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता के ट्रायल की तिथियों में हुआ बदलाव : डीएसओ राज रानी

बैडमिंटन तथा बॉस्केटबॉल के ट्रायल 24 दिसंबर को पंचकूला में तथा कबड्डी प्रतियोगिता का ट्रायल 25 दिसंबर को रोहतक में.. कैथल, 12 दिसंबर :  जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस कबड्डी, बास्केटबॉल, क्रिकेट और बैडमिन्टन (पुरूष और महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें हरियाणा की ओर से भाग लेने वाले खिलाडि़यों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। खिलाडि़यों का चयन हेतू संबंधित जिला खेल अधिकारी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा प्रशिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ट्रायल की तिथियों में बदलाव किया गया है। बैडमिंटन तथा बॉस्केटबॉल के ट्रायल 24 दिसंबर को पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे। कबड्डी प्रतियोगिता का ट्रायल 25 दिसंबर को रोहतक में आयोजित होंगे। वहीं टेबल टेनिस तथा क्रिकेट के ट्रायल आगामी आदेशों तक स्थगित किए गए हैं। ट्रायल में भाग लेने, जाने व आने का व्यय तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने व जाने का व्यय संबंधित खिलाडि़यों के विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विभाग, कार्यालय में कार्यरत अधिकारी व कर्...

13 दिसंबर को आईटीआई में होगी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक

 प्रदेश के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज करेंगे अध्यक्षता.. बैठक में कुल 13 शिकायतों की होगी सुनवाई, इनमें 4 पुरानी और 9 नई शिकायतें शामिल.. कैथल, 12 दिसंबर: नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को दोपहर 12:15 बजे आईटीआई के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज करेंगे। बैठक में कुल 13 शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इनमें 4 पुरानी और 9 नई शिकायतें शामिल हैं। इस बैठक में डीसी प्रीति सहित सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष मौजूद रहेंगे, ताकि बैठक में रखे गए सभी समस्याओं एवं परिवादों का मौके पर समाधान हो सकें।

दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी दी

दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी दे दी है18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं के खातों में हर महीने यह राशि आएगी. इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा और जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी उनके खातों में हर महीने हजार-हजार रुपये आना शुरू हो जाएंगे. आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव पारित किया गया.

हिसार में नई सब्जी मंडी में 25 वर्षीय युवक का शव मिला

हिसार में   सर्दी के चलते  1 मौत का मामला सामने आया है।  नई सब्जी मंडी में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान योगिता कॉलोनी निवासी शिव कुमार के तौर पर हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।युवक नशे में था  रात के समय  अनाज मंडी में टहल रहा था।   सब्जी विक्रेता बिंटू सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह एक रेहड़ी चालक उसके पास आया और कहा कि उसकी रेहडी पर एक युवक सोया हुआ है  जिसका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया है। इसके बाद रेहड़ी पर देखा तो युवक की  कि  ठंड के कारण उसकी मौत हो गई।

आज का राशिफल 12 दिसंबर

Image
मेष राशि: आज का राशिफल किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।किसी को धन उधार देने से बचें।काम  में काफी जल्दबाजी दिखाएंगे। वृष राशिः  आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। मिथुन राशि :  आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। कर्क राशि:  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।  कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद दे सकते हैं। सिंह राशि:   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कन्या राशि:   आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। तुला राशिः  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में किसी परिज...

14 दिसंबर को दिल्ली कूच शंभू बॉर्डर से रवाना होगा 101 किसानों का जत्था

चंडीगढ़:  किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया सरकार की ओर से किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया। बुधवार को किसान आंदोलन की सफलता के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।किसान नेता  ने बताया कि शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 14 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का फैसला लिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। किसानों का प्रदर्शन 303 दिनों से जारी है और उनका आमरण अनशन 15वें दिन में पहुंच गया है। 

सुखमय जीवन के लिए गीता के संदेश को अपने जीवन में जरूर अपनाएं --हमें क्वांटिटी पर नहीं क्वालिटी पर विश्वास करना चाहिए : नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग

Image
  जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत आरकेएसडी कॉलेज में किया गया गीता सेमिनार का आयोजन, संस्कृत विषय विशेषज्ञों ने खूब की गीता ज्ञान की वर्षा .. कैथल, 10 दिसंबर(: नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि गीता के संदेश को अपने जीवन में जरूर अपनाएं, ताकि हमारा जीवन सुखमय बनें। हमें क्वांटिटी पर नहीं क्वालिटी पर विश्वास करना चाहिए। अगर गीता की बात करें तो महाभारत के युद्ध में दुर्योधन के पास भगवान श्रीकृष्ण की पूरी सेना थी, वहीं दूसरी और पांडवों के पास अकेले स्वयं भगवान श्रीकृष्ण थे, जिसमें पांडवों की विजय हुई थी। इसलिए हमें हमेशा अपनी क्वालिटी को इम्प्रूव करना चाहिए, न कि क्वांटिटी को। नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग मंगलवार तीन दिवसीय गीता जयंती के महोत्सव के दूसरे दिन आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित गीता सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। इस सेमिनार में विषय विशेषज्ञ के रूप में आरकेएसडी के पूर्व प्रोफेसर बीबी भारद्वाज, रामनिवास पटवारी, संस्कृति विश्वविद्यालय से डॉ. बीपी पांडे, डॉ. नरेश कुमार, संस्कृत प्राध्यापक रोहित तथा कृष्ण कुमार शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने गीता की शिक...

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित..

संसद में आज विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया राज्यसभा में आज बीजेपी और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली और दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी..

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत..

कुरुक्षेत्र : सोमवार को महिला अपने बेटे के साथ ऑटो में जा रही थी रास्ते में एक ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई।  वहीं ऑटो में सवार लोग भी घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार शाहबाद-लाड़वा रोड़ पर गांव जंधेड़ी के पास देर शाम एक महिला और उसका  बेटा अंकित (19) ऑटो से शाहाबाद की तरफ आ रहे थे। तभी ओवरलोड गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे की मौत हो गई। अन्य  घायल को इलाज के लिए शाहबाद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत 48 कोस तीर्थ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन : गजेंद्र फोगाट..

Image
कैथल :)हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के अतिरिक्त निदेशक व मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 28 नवंबर से शुरू हो चुका है। अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत 48 कोस तीर्थ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  इसी कड़ी में देवीगढ़ के नवदुर्गा तीर्थ पर हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल और कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदीप की टीम ने धार्मिक प्रस्तुतियां दी । ट्योठा के त्रिविष्ठम तीर्थ पर सुमित ने धार्मिक प्रस्तुति दी ।गजेंद्र फोगाट ने बताया कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में 182 महाभारत कालीन तीर्थ हैं। महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में मोह ग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण जी ने पवित्र गीता का उपदेश दिया था, जो संपूर्ण मानव जाति के लिए भी था।उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले स्थल और श्रीमद्भगवद्गीता की जन्मस्थली धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर वर्ष 2016 से मनाए जा र...

जिले के समाधान शिविरों में आई 23 शिकायतें, 17 का हुआ मौके पर समाधान

कैथल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार तथा डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में संबंधित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनी गई। वहीं उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम द्वारा समस्या सुनी गई। जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 23 शिकायतें आई, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में 13 शिकायतें आई, जिसमें से आठ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इसी प्रकार से एसडीएम कलायत कार्यालय में कोई शिकायत नहीं आई। गुहला एसडीएम कार्यालय में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से 9 शिकायतों का मौके पर समाधान हो गया।डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है। यह समाधान शिविर जिला स्तर के साथ साथ उ...

13 दिसंबर को आईटीआई में होगी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक

कैथल: नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को दोपहर 12:15 बजे आईटीआई के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज करेंगे। बैठक में डीसी प्रीति सहित सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष मौजूद रहेंगे, ताकि बैठक में रखे गए सभी समस्याओं एवं परिवादों का मौके पर समाधान हो सकें।

डीसी ने किया प्रदर्शनी का दौरा, एक-एक स्टॉल पर जाकर ली जानकारी..

Image
कैथल, दिसम्बर: भाई उदय सिंह किला परिसर में गीता जयंती के उपलक्ष्य में लगाई गई भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ डीसी प्रीति ने रिबन काटकर किया। कैथल में तैनात प्रशिक्षू आईएएस अंकिता पुवार सहित जिले के आला अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। डीसी ने एक-एक स्टॉल पर जाकर जानकारी हासिल की। कई स्टॉल पर पहुंचने पर आयोजकों ने डीसी सहित अधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन किया। सबसे पहले स्टॉल पर जियो गीता संस्था द्वारा श्रीमद् भगवद् को विराजमान किया गया था। जहां श्रीमद् भगवद् गीता की अराधना की गई। डीसी ने संस्था द्वारा हर साल लगाए जाने वाले इस स्टॉल के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। संस्था से जुड़े सदस्यों सुषम कपूर, गुलशन पपरेजा, अजय भंजाना, रिंकू टूटेजा, अमित चुघ, पारस गाबा, सुरजीत कपूर, गगन सेठी, सुनील खुराना, दिनेश पाठक एडवोकेट, मदन लाल सहित अन्य ने डीसी को बताया कि हर साल गीता जयंती पर उनका यहां पर स्टॉल लगाया जाता है। जिसमें श्रीमद् भगवद् के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है। इन विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी इसके बाद डीसी प्रीति ने अन्य अधिकारियों सहित नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत ...

कर्म योगी बनने का संदेश देती गीता--श्रीमद् भगवद् गीता में निहित है जीवन की हर समस्या का समाधान : डीसी प्रीति..

Image
डीसी प्रीति ने भाई उदय सिंह किला परिसर में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में आयोजित हवन यज्ञ में डाली आहूती--प्रदर्शनी का रीबन काटकर किया उद्घाटन और अवलोकन.. कैथल : डीसी प्रीति ने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता एक अध्यात्मिक ग्रंथ है, जिसमें जीवन की हर समस्या का समाधान गीता में निहित है। भारतीय संस्कृति में गीता का स्थान सर्वोच्च है। गीता का उपदेश जहां  नीति एवं नियमों का ज्ञान करवाता है, वहीं हमें कर्म योगी बनने का संदेश देता है। भारत में ही नहीं, अपितू पूरे विश्व में गीता जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तरीय समारोह सहित प्रत्येक जिले में गीता जयंती महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जाता है। कैथल में आयोजित तीन दिवसीय उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है साथ ही भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई है। डीसी प्रीति स्थानीय भाई उदय सिंह किला परिसर में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर बोल रही थी। सोमवार सुबह कैथल में भव्य तीन दिवसीय गीता जयंती का आगाज हवन के साथ हुआ, जिसमें डीसी प्रीति सहित समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आहूतिय...

आज का राशिफल 10 दिसंबर..

Image
मेष राशि: आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपकी समस्याएं बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को ईमानदारी से आगे बढ़ना होगा। वृष राशिः  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं  उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।  मिथुन राशि :  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जो आपको खुशी देगी।  कर्क राशि:  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका किसी नए घर खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी  मित्र से  मुलाकात होगी।  सिंह राशि:  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, तभी आपके काफी काम पूरे होंगे।  कन्या राशि:  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे. आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। तुला राशिः  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों को लेकर भा...

आज का राशिफल 9 दिसंबर

Image
  मेष राशि: आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में ढील बिल्कुल ना दें। वृष राशिः आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपका कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी।  मिथुन राशि :  आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्य में खूब मन लगेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। कर्क राशि:  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।  कन्या राशि:  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी के करियर में तरक्की करते देख खुशी होगी। तुला राशिः आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको कहीं घूमने-फिरने जाने का भी मौका मिलेगा। अपने जीवनसाथी को आप कही शॉपिंग पर लेकर जा सकते ...

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या..

कुरुक्षेत्र : शाहाबाद के गांव यारा का मामला है। शनिवार देर रात घर पर सो रहे परिवार के पांच लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची  है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह मामला शाहाबाद के गांव यारा का है। यहां परिवार के मुखिया नैब सिंह. उसकी पत्नी इमरित. पुत्र दुष्यंत. पुत्रवधू अमृत कौर और पोता केशव सोये हुए थे।

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत..

Image
जिले में एक लाख पांच हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी ड्रॉप्स 9 एवं 10  दिसंबर  को   डोर-टू-डोर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा.. कैथल, 8 दिसंबर: सिविल सर्जन रेणु चावला ने तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत उपमंडल नागरिक अस्पताल गुहला में नन्हे मुन्हें बच्चों को पोलियो रोधी खुराक की दो बूंद पिलाकर किया गया। पहले दिन दोपहर 3 बजे तक करीब 79 हजार 532 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जो बच्चे रविवार को खुराक नहीं ले पाये, उन्हें 9 व 10 दिसंबर घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित की जाएगी। सिविल सर्जन रेणु चावला ने बताया कि जिले में करीब 1 लाख पांच हजार 609 बच्चों को पोलियोरोधी की खुराक पिलाई जानी है। इस अभियान के तहत 615 बूथ बनाए गए हैं। संवेदनशील एरिया जैसे झुग्गी झोपड़ी, ईंट भट्ठे आदि पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए 47 मोबाईल टीमें लगाई गई है। इसके अलावा 36 ट्रांजिट टीमें बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी। इस कार्य में 112 सुपरवाईजर भी अपनी भूमिका निभायेंगे।   उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष...

गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी--भाई उदय सिंह किला परिसर में आज होगा शुभारंभ : डीसी प्रीति..

कैथल 8 दिसंबर : डीसी प्रीति ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां पंडाल सजकर तैयार हो चुका है, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल भी तैयार हो चुके हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सोमवार यानि 9 दिसंबर को तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का सुबह 10 बजे हवन यज्ञ से शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ भी होगा। गीता जयंती महोत्सव में अध्यात्म, कला एवं संस्कृति का अद्भुत संगम नजर आएगा। तीनों दिन सायं को स्कूली बच्चों तथा लोक कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि दस दिसंबर को आरकेएसडी कॉलेज में गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।  सेमिनार में विभिन्न वक्ता गीता पर आधारित उद्बोधन देंगे। महोत्सव की श्रृंखला में 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों द्वारा श्लोकोच्चारण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर बाद 2 बजे  सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से माता गेट ...

राजस्थान के पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा तीन की मौत..

 राजस्थान के पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा तीन की मौत..

शंभू बॉर्डर पर मची भगदड़ हरियाणा पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले ..

 शंभू बॉर्डर पर मची भगदड़ हरियाणा पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले ..

शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच को लेकर किसानों और पुलिस के बीच नोंकझोक ..

पंजाब के किसानों का शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च शुरू हो गया है।  हरियाणा पुलिस ने किसानों को बैरिकेड पर रोक दिया है। अब किसानों व हरियाणा पुलिस में तीखी बहस शुरु हो गई है।

विद्रोहियों ने खत्म किया बशर अल-असद शासन राजधानी छोड़ भागे राष्ट्रपति.

सीरिया में  विद्रोहियों ने तख्तापलट कर दिया है। सीरिया के सेना अध्यक्ष ने एलान किया है कि राष्ट्रपति बशर अल-असद परिवार के 50 साल का सत्तावादी शासन अब समाप्त हो गया है। सीरियाई विद्रोही अब राजधानी दमिश्क में पहुंच गए हैं। विद्रोहियों ने राजधानी में घुसकर कब्जा कर लिया है। इसके चलते राष्ट्रपति असद भी दमिश्क छोड़कर भाग गए हैं।

उधमपुर में मिली दो पुलिसकर्मियों की लाश शरीर पर मिले गोलियों के निशान..

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार तड़के दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए। उनके शरीर पर गोलियां लगने के निशान मिले हैं।  आपसी रंजिश के कारण दोनों ने एक-दूसरे की हत्या कर दी। अधिकारियों का कहना है कि संभवत: दोनों पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई।अधिकारियों के मुताबिक तड़के करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले।

शंभू बॉर्डर पर भीड़ से उचित दूरी बनाकर रखें मीडियाकर्मी..

हरियाणा के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार द्वारा पंजाब पुलिस महानिदेशक को एक पत्र  लिखा  है। जिसमें किसानों के जत्थे के साथ जो मीडियाकर्मी  कवरेज इत्यादि के लिए जा रहे हैं उन्हें बॉर्डर से दूर रखने के लिए पत्र लिखा गया है।इस पत्र में कहा गया है कि मीडिया कर्मियों की मौजूदगी के कारण हरियाणा पुलिस को ला एंड ऑर्डर की स्थिति बनाए रखने में मुश्किलें आ रही है. किसानों पर उचित कानूनी कार्रवाई पुलिस नहीं कर पा रही।

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे..

 आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे..

आज का राशिफल 8 दिसंबर..

Image
मेष राशि: आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कामों में तरक्की होने से खुशी होगी। नौकरी का ऑफर भी आपको मिल सकता है। वृष राशिः  आज का दिन आपके लिए किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है।  मिथुन राशि :  आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप कामों में व्यस्त रहने के कारण आराम के लिए समय कम निकालेंगे, जिससे आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। कर्क राशि:   आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा।आपको अपने कामों में मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी। सिंह राशि:  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में आज किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। तुला राशिः आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ...