Posts

Showing posts from November 10, 2024

पाकिस्तान में हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या..

श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर शामिल होने श्री ननकाना साहिब जा रहे एक हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पाकिस्तान के शहर लाहौर की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक सिंध प्रांत का रहने वाला था। 

सीएम सैनी भगवंत मान पर भड़के..

सीएम सैनी ने पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए अपने समकक्ष मुख्यमंत्री  मान पर हमला बोला है। सीएम सैनी ने कहा कि चंडीगढ़ पर जितना हक पंजाब का है उतना ही हरियाणा का भी है। पंजाब ने पहले पहले  सतलुज यमुना लिंक का पानी रोका और अब विधानसभा नहीं बनने दे रहे। ये उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। 

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणाओं की झड़ी लगाई..

श्री गुरु नानक देव  जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने घोषणाओं की झड़ी लगाई। उन्होंने प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में 300 करोड रुपए की बोनस राशि जारी कर दी है। वहीं तीसरी किस्त भी जल्दी ही किसानों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी। 

मौके पर ही मौत. दोस्त भी गंभीर ..

करनाल शहर के पिंगल मोड़ पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।  तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी दी।  टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। एक युवक के सिर को कुचलते हुए पिकअप आगे बढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कॉलेज के स्वीपर की बुधवार रात चाकू से गोदकर हत्या.

सफीदों के सरकारी कॉलेज के स्वीपर की बुधवार रात जीटी रोड लालबत्ती चौक पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने स्वीपर के  पेट में चाकू से पांच वार किए।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

कोर्ट ने नरेश मीणा को भेजा 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में..

 कोर्ट ने नरेश मीणा को भेजा 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में.. एसडीएम  को थप्पड़ मारने के आरोपी नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार 15 नवंबर को निवाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। कोर्ट ने नरेश मीणा को 14 दिनों तक  न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। 

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी

देवघर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई. जिसके कारण विमान को देवघर एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा. जिससे उन्हें राष्ट्रीय राजधानी लौटने में कुछ देरी हुई।

इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 10 करोड़ की ठगी..

दिल्ली : रोहिणी में एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 10.30 करोड़ रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पैसे को कई बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी  होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की।जांच में पता चला कि कंबोडिया से फोन कर बुजुर्ग को आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट किया गया। शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि जालसाजों ने उन्हें खुद को कमरे में बंद होने के लिए कहा। इसके बाद उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल की।  पुलिस ने कई खातों को फ्रीज कर दिया जिसमें करीब 60 लाख रुपये जमा किए गए हैं। जालसाज कंबोडिया फिलीपींस और ताइवान से फोन कर भारत में लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे पैसे ठग रहे हैं।

राज्यपाल से मिला ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफरडेशन का शिष्टमंडल..

राज्यपाल से मिला ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफरडेशन का शिष्टमंडल.. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन हरियाणा के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। कंफेडरेशन की ओर से कॉमरेड हरविंदर सिंह. उप महासचिव. कॉमरेड विनय कुमार समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।कंफडरेशन ने 15 नवंबर को मनाए जाने वाले गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।  कंफेडरेशन की ओर से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

हरियाणा में बदला स्कूलों का टाइम..

हरियाणा में बदला स्कूलों का टाइम.. चंडीगढ़: हरियाणा में शिक्षा विभाग ने 15 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल अब सुबह साढ़े 9 बजे खुलेंगे।डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।प्रदेश सरकार की ओर से यह बदलाव लगातार गिरते तापमान से बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया गया है।राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा मौलिक अधिकारियों को लागू करने के लिए भेज दिया गया है।

15 नवंबर को गुरु नानक देव जयंती..

गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में हुआ था। वे एक महान संत  और समाज सुधारक थे जिन्होंने मानवता के लिए समानता प्रेम और सेवा का संदेश दिया। इस वर्ष15 नवंबर को गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती है।

15 नवंबर आज का राशिफल.सूर्योदय : प्रात: 6.59 बजे. सूर्यास्त : सायं 5.25 बजे..

Image
मेष कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन दूसरों से अपेक्षाएं ज्यादा हो सकती हैं जिससे कुछ तनाव पैदा हो सकता है। संबंधों में संतुलन बनाए रखें। वृष  आज का दिन किसी नए अवसर की शुरुआत कर सकता है। नौकरी में नए बदलाव हो सकते हैं लेकिन जल्दबाजी से बचें। किसी  मित्र से मुलाकात हो सकती है। मिथुन  आपकी मेहनत को आज पहचाना जाएगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और आपको किसी पुराने प्रयास का फल मिल सकता है जीवन में थोड़ा संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कर्क आज आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में परेशानियों का सामना हो सकता है लेकिन अगर आप शांत रहकर काम करेंगे तो समस्याएं  हल हो जाएंगी। सिंह  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी तरह के निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें। कन्या  आपको आज कई नए विचार मिलेंगे जो आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएंगे।किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले सोच-समझ लें क्योंकि कोई घटनाएं हो सकती हैं।  तुला  आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आपके आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे ...

नोएडा युवक की चाकू गोदकर हत्या..

नोएडा मीट की दूकान पर सामान लेने के दौरान दो ग्राहकों में विवाद हुआ था। जिसमें एक ग्राहक ने मीट की दुकान से ही चाकू उठाकर दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में शहजाद पुत्र रफीक की मौत हो गई। मेरठ का रहने वाला शहजाद नोएडा में किराये पर रहता था।घटना सेक्टर 117 की  है। दिनदहाड़े हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरप्तारी के लिए टीमों का गठन किया है।

एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा गिरफ्तार..

राजस्थान के टोंक जिले के देवरी-उनियाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने  एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया था। यह मामला बुधवार का है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बुधवार शाम नरेश मीणा की गिरफ्तारी के खिलाफ मीणा समुदाय के लोगों का आक्रोश भी दिखा। पुलिस ने जानकारी दी कि एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद नरेश मीणा फरार हो गया।

राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा पुलिस कस्टडी से फरार..

 राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा पुलिस कस्टडी से फरार..

देश भर में बाल दिवस ..

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को उत्तर प्रदेश के शहर इलाहबाद में हुआ था। उनके जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज का राशिफल.14 नवंबर.सूर्योदय : प्रात: 6.58 बजे. सूर्यास्त : सायं 5.26 बजे ..

Image
मेष आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकरकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। वृष आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में  बाहर जाना पड़ सकता है। मिथुन आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे।  कर्क  उतार-चढ़ाव भरा दिन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सिंह आज का दिन थोड़ा ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। कन्या आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं पर घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।  तुला   आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पुराने दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। वृश्चिक   दिन सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।  छात्र किसी टूर पर जाने का प्लान बनाएंगे।  धनु आज का दिन बढ़िया ...

युवक की तेजधार हथियार से हत्या..

अंबाला शहर के नया गांव की कृष्णा कॉलोनी में युवक की तेजधार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या  बेरहमी से की गई और गर्दन व हाथ काटने की कोशिश तक की गई। पुलिस ने दीपा उर्फ मनदीप सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर धरपकड़ की कोशिशें तेज कर दी हैं।जानकारी के मुताबिक कृष्णा कॉलोनी में देर रात 21साल के विशाल उर्फ विषु की तेजधार हथियारों से बुरी तरह गोद कर हत्या कर दी गई।

हरियाणा के 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर..

हरियाणा के 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आई है।  सीएम नायब सिंह सैनी अगामी विधानसभा सत्र में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। सीएम 1.20 लाख कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी वाले विधेयक के पारित होने के समय ही बड़ा ऐलान कर सकते हैं। अभी तक सरकार ने अध्यादेश जारी कर रखा था।

आज का राशिफल.12 नवंबर. सूर्योदय : प्रात: 6.57 बजे. सूर्यास्त : सायं 5.27 बजे..

Image
मेष   ऑफिस में किसी अधिकारी की लापरवाही भारी पड़ सकती है। विवाह संबंधित निर्णय लेने के लिए समय सही है। प्रियजनों के साथ बिगड़े संबंधों में सुधार होने की उम्मीद है।  वृष   आज का दिन पारिवारिक खुशियों में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग है। मिथुन   बिगड़े कार्यों में सुधार होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी मेहनत का श्रेय स्वयं लेने का प्रयास करेंगे। कर्क    छात्रों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत वाला रहेगा। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। सिंह   व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। कोई भी निवेश भविष्य को ध्यान में रखकर ही करें। छात्रों की पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। कन्या   व्यवसाय में ब्रिकी बढ़ने की संभावना है। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्याएं दूर होगी। परिवार की जरूरतों को पूरा ध्यान में रखेंगे। तुला   आज का दिन करियर के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। कारोबार में उन्नति होने के योग है। युवाओं में सकारात्मक रवैया देखने को मिलेगा।  वृश्चिक राशि वालो...

जस्टिस संजीव खन्ना बने देश के 51वें चीफ जस्टिस..

जस्टिस संजीव खन्ना बने देश के 51वें चीफ जस्टिस. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ.. जस्टिस संजीव खन्ना देश के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं. उन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस खन्ना को शपथ दिलाई.

आज का राशिफल.11 नवंबर.सूर्योदय : प्रात: 6.56 बजे. सूर्यास्त : सायं 5.27 बजे..

Image
मेष आज आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और जो भी कार्य हाथ में लेंगे वह सफलता की ओर अग्रसर होंगे।   वृष   आज का दिन पारिवारिक खुशियों में वृद्धि लेकर आएगा। मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।   प्रॉपर्टी खरीदने के योग है। व्यापार में भारी धन लाभ हो सकता है। मिथुन कार्यों में सुधार होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी मेहनत का श्रेय स्वयं लेने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए संघर्ष का समय रहने वाला है। कर्क आज का दिन अधिक मेहनत वाला रहेगा। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। आपके विचारों से बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं।  किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। सिंह  व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। कोई भी निवेश भविष्य को ध्यान में रखकर ही करें। छात्रों की पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती है।  कन्या   व्यवसाय में ब्रिकी बढ़ने की संभावना है। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्याएं दूर होगी। परिवार की जरूरतों को पूरा ध्यान में रखेंगे। तुला    आज का दिन करियर के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। कारोबार में उन्नति होने क...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखंड में सोमवार को करेंगे रैलियां..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को झारखंड जाएंगे. जहां वे भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी रैलियों का आयोजन करेंगे। यह उनकी झारखंड में दूसरी बार चुनाव प्रचार यात्रा होगी।

यूक्रेन का रूस की राजधानी मॉस्को पर बड़ा हमला..

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को अब तीन साल होने वाले हैं। दोनों ही तरफ से जबरदस्त हमलों का दौर जारी है। इस बीच यूक्रेन ने रविवार को मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। बताया गया है कि कीव की तरफ से रूसी राजधानी में 32 ड्रोन्स के जरिए हमला किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी 13 नवंबर को दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे..

 बिहार में पटना के बाद दरभंगा में  एम्स बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 13 नवम्बर को इसका शिलान्यास करने दरभंगा आ रहे हैं.  एम्स निर्माण स्थल पर इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है..

छत्तीसगढ़ सूरजपुर में हाथी के हमले में दो बच्चों की मौत..

 दो बच्चों को पटक-पटककर मारा  छत्तीसगढ़  सूरजपुर में    हाथियों का दल अचानक झोपड़ी के पास पहुंचकर तोड़ने लगा। पति-पत्नी और तीन बच्चे भाग गए लेकिन बिसू पंडो 11  और काजल  5  गहरी नींद में थे। हाथियों ने उन्हें पटककर मार डाला।बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब 1 सोते समय हाथियों के दल झोपड़ी में घुस गया।

इजरायल ने गाजा में स्कूल-अस्पताल पर हवाई हमला 47 लोगों की मौत..

इजरायल ने मध्य गाजा के अल-अक्सा अस्पताल पर आठवीं बार बमबारी की है. इसमें कम से कम तीन फिलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं एक पत्रकार घायल हो गया है  इस तरह बीते 24 घंटे में 47 फिलिस्तीनियों की जान चली गई. जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं.

एक्टर सोनू सूद को थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने देश का ब्रांड एंबेसडर बनाया..

Image
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है।एक्टर सोनू सूद को थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने देश का ब्रांड एंबेसडर  और ‘मानद पर्यटन सलाहकार बनाया है।  सोनू के फैंस बेहद खुश हैं और वे उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे है..

बांग्लादेश में इस्कॉन पर कट्टरपंथी संगठन का हमला..

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाला इस्कॉन अब कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम के निशाने पर है। बांग्लादेश के चटगांव शहर में हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट के बाद हिंसा भड़क गई जिसमें 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक हिंसा में व्यापारियों की दुकान को जलाने की कोशिश की गई और पुलिस और सेना पर भी हमले हुए जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कैंटर में घुसी कार पांच लोगों की मौत..

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-146 के पास नोएडा से परिचौक की तरह आ रही मारुति वैगन ने एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

सड़क हादसा एक किशोरी समेत तीन लोगों की मौत..

झज्जर के सापला बाईपास के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। श्रमिकों को लेकर आ रही गाड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई जिसमें एक किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी पीड़ित उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले थे।

इजरायल हमले में लेबनान में बच्चों सहित 40 लोगों की मौत..

इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गए हमले से लगातार लोगों की मौत हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को लेबनान पर हुए इजरायली एयर स्ट्राइक में करीब 40 लोगों की मौत हो गई है जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में रात के समय इजरायली द्वारा बमबारी के बाद सामने आई।

एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या..

दिल्ली के मुंडका इलाके में शनिवार की शाम को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। करीब 6 राउंड फायर किए। बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। मृतक की पहचान अमित के तौर पर हुई है। अमित लूट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद था। वह अभी हाल ही में जेल से बाहर आया था। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आज का राशिफल.10 नवंबर.सूर्योदय : प्रात: 6.55 बजे. सूर्यास्त : सायं 5.28 बजे..

Image
मेष.   आप नई परियोजनाओं में भाग ले सकते हैं। आपके विचारों को सराहा जाएगा।  कार्यस्थल पर तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।  संबंधों को मजबूत  करें।  वृष. आप अपने काम में स्थिरता का अनुभव करेंगे। किसी नई भूमिका में चुनौती मिल सकती है।भूमिका  दिखाने का यह सही समय है।  स्थिति में सुधार संभव है।  मिथुन.  वर्क से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे।   स्थिति में स्थिरता रहेगी। कुछ नए आर्थिक प्रस्ताव मिल सकते हैं  लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें।  कर्क. इस महीने आपके सामने नए अवसर सामने आएंगे। आपके कार्य की सराहना होगी और आपको नेतृत्व की भूमिकाएँ मिल सकती हैं।  स्थिति में वृद्धि होगी।  सिंह. आप नेतृत्व की भूमिकाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहें और अपने विचार साझा करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  कन्या.  आपको सामाजिक संपर्कों से नए अवसर मिलेंगे। नेटवर्किंग को प्राथमिकता दें और विचार साझा करें।   सिंह  .नेतृत्व की भूमिकाओं में उत...