जाट हाई स्कूल सोसाईटी शासकीय निकाय गठन हेतु चुनाव एक जून को--एक कार्यकारिणी सदस्य का नामांकन पत्र रद्द..

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 16 मई। तिरिक्त उपायुक्त कम प्रशासक जाट हाई स्कूल सोसाईटी दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि जाट हाई स्कूल सोसाइटी के शासकीय निकाय गठन के लिए एक जून को चुनाव होगा। इसके लिए गत 12 व 13 मई को नामांकन पत्र भरवाए गए थे। इस दौरान कुल 20 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन प्राप्त हुए थे, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 12 नामांकन प्राप्त हुए थे। इन नामांकन पत्रों की जांच गत 14 व 15 मई को की गई। जांच के दौरान कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार ( मेंबरशिप संख्या 20605 कॉलेजियम सदस्यता संख्या 56) का नामांकन उनके द्वारा दिए गए चेक के बाउंस होने के कारण रद्द कर दिया गया। अब इसमें 19 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। सोसाइटी शासकीय निकाय के गठन में 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाना था व 12 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, एक नामांकन पत्र रद्द होने के कारण 11 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब चुनाव प्रधान, उप प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद हेतु एक जून 2025 को होगा। इसके लिए चुनाव चिह्नो का आबंटन 19 मई को किया जाएगा। एडीसी ने बताया कि राजेश कुमार की जाट हाई स्कूल सोसायटी मेंबरशिप व कॉलेजियम सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। मतदान एक जून को प्रात: 8 बजे से 2 बजे तक होगा व उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल : तारीख 26, सूर्योदय : प्रात: 5.49 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.18 बजे

देश की सबसे बड़ी खबरें.. 2 अगस्त

डॉक्टर और सरकार के बीच बैठक हुई ख़तम नहीं बनी कोई सहमती