आईजी स्कूल में अंतर सदन नृत्य प्रतियोगिता आयोजित
इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 03 मई : इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से कक्षा चार तक के बीच में अंतर सदन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों हाउस ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यजुर्वेद हाउस के बच्चे विजेता रहे। स्कूल के अध्यक्ष जेबी खुरानिया और स्कूल की प्रधानाचार्या रंजु गुप्ता ने बच्चों की बहुत प्रशंसा की। स्कूल में समय समय पर ऐसे आयोजन करने के लिए अध्यापिकाओं की भी प्रधानाचार्या ने बहुत प्रशंसा की।
Comments
Post a Comment