सांसद नवीन जिंदल ने दीक्षांत समारोह में छात्राओं को उपाधियां प्रदान की

 चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन..

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड,03 मई : चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड में अध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह के संरक्षण एवं प्रचार्या डॉ संगीता शर्मा के कुशल मार्गदर्शन अध्यक्षता में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं शिक्षाविद् नवीन जिन्दल की विशेष उपस्थिति ने समारोह की शोभा को द्विगुणित कर दिया। सांसद नवीन जिंदल व चौ. तेजवीर सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. निशी तुली रही। कार्यक्रम की सह संयोजिका डॉ. सुनीता गुप्ता ने मंच का संचालन किया। सांसद नवीन जिंदल ने दीक्षांत समारोह में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि दीक्षांत एक अंत नहीं, एक नई शुरुआत है, आगे बढ़ो, सपनों को सच कर दिखाओ जीवन में ऊंचाइयों को छूना है आत्मविश्वास परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य है और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम में बी.ए., बी.कॉम., एम.ए. एवं एम.कॉम.की छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। छात्राओं के चेहरे पर आत्मविश्वास एवं गर्व की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। यह क्षण उनके शैक्षणिक जीवन का स्वर्णिम अध्याय बन गया। सांसद जिंदल ने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वर सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को सदैव याद रखा जाऐगा। आज हजारों छात्राएं कालेज में शिक्षा ग्रहण देश, प्रदेश के साथ अभिभावकों का नाम रोशन कर रही है। समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन न केवल शिक्षा की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं प्रेरणा का स्रोत भी बना। समारोह में प्रधान चौ. तेजवीर सिंह ने सांसद नवीन जिंदल को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल : तारीख 26, सूर्योदय : प्रात: 5.49 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.18 बजे

देश की सबसे बड़ी खबरें.. 2 अगस्त

डॉक्टर और सरकार के बीच बैठक हुई ख़तम नहीं बनी कोई सहमती