व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रम मंत्री कपिल मिश्रा के साथ किया आजादपुर मंडी का निरीक्षण..

इंडिया गौरव ब्यूरो नई दिल्ली, 16 मई । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापारियों द्वारा तुर्किये की वस्तुओं के

बहिष्कार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ और आतंक के समर्थक देशों के साथ

व्यापार और संबंध बंद होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों ने तर्किये के सेवों का बहिष्कार

करके अपनी देश भक्ति का परिचय दिया है। यह बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आजादपुर मंडी का

निरीक्षण करने के दौरान कही। निरीक्षण के दौरान दिल्ली के श्रम कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की सभी मंडियों की हालत

बहुत दयनीय है। इन मंडियों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पिछले 10-15 सालों से इन

मंडियों में कोई काम नहीं हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने मंडियों को

भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। उन्होंने कहा कि हजारों मजदूर और सैकड़ों व्यापारी इन मंडियों में

काम करते हैं लेकिन फिर भी यहां न सफाई, न सड़क, न सुरक्षा व्यवस्था है। इन मंडियों में विकास

का कोई काम नहीं हुआ है। दिल्ली को लंदन पेरिस बनाने का दावा करने वाली आप सरकार ने इन

मंडियों को कूड़दान बनाया था।

मुख्यमंत्री ने आजादपुर मंडी का निरीक्षण करने के दौरान व्यापारियों, किसानों और आढ़तियों से

मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अब मंडियों का आधुनिकीरण होगा एवं सफाई और

सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। हमारा लक्ष्य है कि

दिल्ली की मंडियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किसान हितैषी बनें।

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल : तारीख 26, सूर्योदय : प्रात: 5.49 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.18 बजे

देश की सबसे बड़ी खबरें.. 2 अगस्त

डॉक्टर और सरकार के बीच बैठक हुई ख़तम नहीं बनी कोई सहमती