ऑस्ट्रेलिया आम चुनाव में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने तोड़ा रिकार्ड..

ऑस्ट्रेलिया : एंथनी अल्बनीज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ कर लिया है।  दूसरी बार आम चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। पिछले 21 वर्षों में वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्हें लगातार दो बार जनादेश मिला है। इस बार के चुनाव में अल्बनीज की लेबर पार्टी  ने कड़े मुकाबले में विपक्षी लिबरल पार्टी  को हराया। लेबर पार्टी को संसद में बहुमत मिलने की संभावना के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि देश की जनता ने फिर से अल्बनीज पर भरोसा जताया है। विपक्ष के नेता पीटर डटन ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने शनिवार को अपने संबोधन में कहा, हमने इस चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। यह आज की रात साफ हो गया है और मैं इसके लिए पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।" डटन ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री अल्बनीज को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी। डटन ने कहा यह लेबर पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल : तारीख 26, सूर्योदय : प्रात: 5.49 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.18 बजे

देश की सबसे बड़ी खबरें.. 2 अगस्त

डॉक्टर और सरकार के बीच बैठक हुई ख़तम नहीं बनी कोई सहमती