भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने छोटी बच्ची से करवाया सडक़ का उद्घाटन

भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने छोटी बच्ची से करवाया सडक़ का उद्घाटन..

कैथल-ढांड सडक़ के नवीनीकरण कार्य का विधायक जांबा ने किया शुभारंभ..

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 16 मई।  पूंडरी हलका भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने आज कैथल-ढांड सडक़ के विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ नारीयल तोडक़र किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा ने एक सराहनीय पहल करते हुए निर्माण कार्य का उद्घाटन एक छोटी बच्ची के हाथों करवाया। इस अनूठे तरीके से उन्होंने जनसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया और आने वाली पीढय़िों के लिए बेहतर भविष्य का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक जांबा ने कहा कि यह परियोजना जनसेवा के संकल्प के साथ शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर सडक़ सुविधा प्रदान करना और आवागमन को सुरक्षित व सुगम बनाना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कैथल-ढांड सडक़ की 28.462 किलोमीटर लंबी दूरी का नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 8.51 करोड़ की लागत आएगी। परियोजना में बिटुमिनस कंक्रीट से सडक़ की सतह को मजबूत करने, रिटेनिंग वॉल का निर्माण, इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक  और रोड सेफ्टी से संबंधित कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से न केवल सडक़ की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य जनता के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करना है। कैथल-कुरुक्षेत्र सडक़ क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो स्थानीय लोगों, किसानों और व्यापारियों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा। इस सडक़ के नवीनीकरण से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा होगा। उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सडक़ निर्माण का नवीनीकरण ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा और सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है। जनसेवा के संकल्प के साथ हम लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है विकास ही हमारा संकल्प है।

भावनात्मक क्षण ने उपस्थित लोगों का दिल जीता

इस परियोजना के उद्घाटन को और भी खास बनाते हुए विधायक सतपाल जांबा ने एक छोटी बच्ची से शुभारंभ करवाया। इस भावनात्मक क्षण ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। विधायक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और इस तरह के आयोजन में उनकी भागीदारी प्रतीकात्मक रूप से यह दर्शाती है कि विकास कार्य अगली पीढ़ी के लिए किए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि परियोजना में रोड सेफ्टी पर विशेष जोर दिया गया है। सडक़ पर उचित साइनेज, रिफ्लेक्टर, और अन्य सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा ताकि रात के समय और खराब मौसम में भी यात्रा सुरक्षित रहे।

भविष्य में और भी सडक़ परियोजनाओं को शुरू करने की योजना

विधायक सतपाल जांबा ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र में विकास की दिशा में एक कदम है। भविष्य में और भी सडक़ परियोजनाओं को शुरू करने की योजना है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कैथल-ढांड सडक़ के नवीनीकरण कार्य की शुरुआत न केवल एक सडक़ का पुनर्निर्माण है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल : तारीख 26, सूर्योदय : प्रात: 5.49 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.18 बजे

देश की सबसे बड़ी खबरें.. 2 अगस्त

डॉक्टर और सरकार के बीच बैठक हुई ख़तम नहीं बनी कोई सहमती