गांव, गरीब व किसानों की सबसे बड़ी हितैषी भाजपा सरकार : सुभाष हजवाना
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत प्रचार करते हुए..
सुभाष हजवाना ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत किया प्रचार..
कैथल / ढांड इंडिया गौरव ब्यूरो 11 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार गांव, गरीब व किसानों की दशा सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और सरकार पूरी तरह से जनहितैषी है। उक्त शब्द भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैथल जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के दौरान गांव खेड़ी रायवाली में एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकत्र्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महाग्राम व आईश गांव योजना के तहत प्रदेश के गांवों में विकास की गंगा बह रही है। आज हरियाणा में शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास हो रहा हे। भाजपा नेता सुभाष हजवाना ने कहा कि आज प्रदेश के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली मिल रही है। वहीं किसानों की फसलों को रिकार्ड तोड़ समर्थन मूल्य पर सरकार खरीद रही है व फसलों का सीधा पैसा किसानों के बैंक खातों में पहुंच रही है और गरीब जनता के लिए अन्तादोय योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, हर घर नल व बैंकों द्वारा बहुत कम ब्याज पर ऋण में तेजी से सुधार हुआ है। सुभाष हजवाना ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही लोककल्याणकारी योजनाओं से देश का ग्रामीण आंचल समृद्धशाली होगा और भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र होगा। इस अवसर पर अनेक कार्यकत्र्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
Good job
ReplyDelete