प्रदेश की जनता के समर्थन से बसपा बनाएगी प्रदेश में सरकार : कृष्ण जमालपुर
30 मार्च के कार्यक्रम की सफलता के लिए कैथल की टीम का जताया आभार..
हरियाणा प्रदेश / कैथल 5 अप्रैल : बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने यहां रेस्ट हाउस में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पदाधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मनोज ग्रोवर शामिल हुए। मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दलबीर भान ने की। कृष्ण जमालपुर ने पदाधिकारियों को विधानसभा, सैक्टर तथा बूथ कमेटी को शीघ्र दुरस्त करने के निर्देश दिए तथा 10 अप्रैल को करनाल में होने वाली संगठनात्मक जोन स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव डॉक्टर मनोज ग्रोवर का जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कैथल में आयोजित 30 मार्च के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बसपा है और प्रदेश की जनता के समर्थन से आने वाला विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दलवीर भान, जिला प्रभारी रोहतास केलरम, ओमप्रकाश पातलान, बाबा ख्याल सांच, विनोद कुराड़, डॉ सूबे सिंह रंगा, शमशेर सिंह रंगा, भरत सिंह छाछिया, सीताराम पिलनी, विनोद खानपुर, तरसेम बामणीवाला, सुनील बलबेहड़ा, सतबीर बलबेहड़ा, राजेश रंगा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment