20 को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

कैथल  इंडिया गौरव ब्यूरो 11 अप्रैल :सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे अध्यापकों व कर्मचारियों को हटाने के विरोध में और दोबारा से नौकरी पर लेने की मांग को लेकर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में जिले में जिला सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान शिवचरण ने व संचालन जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि अगर 19 अप्रैल तक सभी हटाए गए कर्मचारियों को वापिस नहीं लिया तो 20 अप्रैल को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपप्रधान जरनैल सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिणद, जिला उपप्रधान ओमपाल भाल, उपप्रधान छज्जू राम, सावित्री देवी, सलाहकार जयप्रकाश, कौशल कर्मचारियों के जिला प्रधान बलराज शास्त्री व टेकचंद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत विभिन्न विभागों में लाखों कर्मचारियों को नियुक्त किया था और 5 साल की सेवा के बाद सेवा सुरक्षा का वादा भी किया गया है। परन्तु 5 साल पूरे होने से पहले ही इन कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जा रहा है जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के पद खाली है। जरूरत के बावजूद कर्मचारियों को हटाना हरियाणा सरकार की बदनीयती को दर्शाता है। संगठन मांग करता है कि हटाए गए सभी कर्मचारियों को वापिस लिया जाए और भविष्य में किसी भी कर्मचारी को कार्यमुक्त करने की बजाय जरूरत के अनुसार अन्य कार्यालय या स्कूल में सेवाएं लेकर रोजगार बरकरार रखा जाए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिजली, नगर पालिका, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई, भवन निर्माण, रोडवेज, हुडा, वन व स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभागों से संकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल : तारीख 26, सूर्योदय : प्रात: 5.49 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.18 बजे

देश की सबसे बड़ी खबरें.. 2 अगस्त

डॉक्टर और सरकार के बीच बैठक हुई ख़तम नहीं बनी कोई सहमती