चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की 14 छात्राओं ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में लिया भाग
कैथल / ढांड इंडिया गौरव ब्यूरो 11 अप्रैल :चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड डडवाना की 14 छात्राओं ने दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ज्योति, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा, रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही। मुस्कान, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा, गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रही। जैस्मीन, पॉवरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. संगीता शर्मा ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस उपलब्धि से कॉलेज का नाम रोशन हुआ है और छात्राओं की प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ है।
Comments
Post a Comment