10 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने किया आरकेएसडी कॉलेज का दौरा

 कैथल  इंडिया गौरव ब्यूरो 11 अप्रैल : 10 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरप्रीत सिंह ने आरकेएसडी कॉलेज का दौरा किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रघबीर लाम्बा और सीटीओ डॉ. रितु कांग ने कॉलेज परिसर में कर्नल हरप्रीत सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर सूबेदार जुगराज भी उनके साथ उपस्थित रहे। कॉलेज के कैडेट्स ने कर्नल हरप्रीत सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। कर्नल सिंह ने कैडेट्स से संवाद किया और उन्हें एनसीसी के माध्यम से अपने करियर के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने एसएसबी परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सीटीओ डॉ. रितु कांग ने कैडेट्स के बीच कर्नल हरप्रीत सिंह का परिचय कराया और लेफ्टिनेंट डॉ. रघबीर लाम्बा ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कैडेट आमनी और लता ने मंच का संचालन किया।

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल : तारीख 26, सूर्योदय : प्रात: 5.49 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.18 बजे

देश की सबसे बड़ी खबरें.. 2 अगस्त

डॉक्टर और सरकार के बीच बैठक हुई ख़तम नहीं बनी कोई सहमती