मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए तालाबों में छोड़ी गम्बुजिया मछलियां

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 19 अप्रैल :ब्लॉक कौल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम सुन्दर गर्ग के आदेशानुसार डॉ. राहुल चिकित्सा अधिकारी पीएचसीफरल के निर्देशन में गांव फरल, म्योली, संगरौली, धेरडु, रावनहेड़ा, दुलयानी आदि ब्लॉक के गांवों के विभिन्न तालाबों में गम्बुजिया मछलियां छोड़ी गई। इस कार्य के लिए मुख्तार सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता वजीर, अजय सिंह ने इस कार्य को अंजाम दिया। मुख्तार सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि गम्बुजिया मछलियां तालाबों में इसलिए छोड़ी जाती हैं ताकि मच्छरों के लार्वा को नियंत्रित किया जा सके और मलेरिया व अन्य सभी मच्छर जनित रोगों पर समय रहते कंट्रोल रखा जा सके। यह मछली एक विशेष प्रजाति की गम्बुजिया मछली होती है जो मच्छरों के लार्वा को खाती है और अपनी विशेष बनावट एवं छोटे साइज के कारण यह मछवारों के जाल में भी नहीं आती। ये पूरे साल तालाब में बनी रहती हैं तथा लोगों के स्वास्थ्य लाभ में सहायक की भूमिका निभाती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल : तारीख 26, सूर्योदय : प्रात: 5.49 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.18 बजे

देश की सबसे बड़ी खबरें.. 2 अगस्त

डॉक्टर और सरकार के बीच बैठक हुई ख़तम नहीं बनी कोई सहमती