नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर से की शिष्टाचार भेंट
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर से की शिष्टाचार भेंटसंगठन को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा.
पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे : ज्योति...
इस अवसर पर ज्योति सैनी ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए वे लगातार संवाद स्थापित करेंगी। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में कैथल में भाजपा और अधिक संगठित होगी और जिले में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। ज्योति सैनी ने कहा कि वे महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुडक़र संगठन को अधिक सशक्त बनाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Comments
Post a Comment