निकाय चुनाव में प्रदेश में हर वार्ड में खिलेगा कमल का फूल : गौरव पाडला
कहा : वर्ष 2025-26 का आम बजट प्रदेश के लोगों के विकास का बजट होगा..
कैथल, 19 फरवरी (विकास कुमार): हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (दूर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) के सदस्य एवं भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बना हुआ है। भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है, इसलिए सभी वार्डों में कमल खिलाने के लिए भाजपा की टीम तैयार है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता गौरव पाडला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में वर्ष 2025-26 का पेश होने वाला आम बजट हरियाणा के लोगों के विकास का बजट होगा। इस बजट में सभी से लिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल कर प्रदेश के विकास को तीन गुना गति से आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले 100 दिनों में चुनाव के समय संकल्प पत्र में किए गए 240 वायदों में से 18 को सफलतापूर्वक पूरा किया है, 6 संकल्पों पर कार्य जारी है जिसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 50 संकल्प ऐसे हैं जो वित्त या प्रशासनिक मंजूरी के लिए प्रक्रियाधीन है। सभी 240 संकल्पों को भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान प्रदेश सरकार समय रहते पूरा करेगी। भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित में निर्णय लेकर प्रदेश के लोगों की सेवा कर रहे हैं। हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और तीन गुणा तेजी से प्रदेश का विकास होगा। जनता सरकार बनाकर क्षेत्र के ट्रिपल इंजन की विकास में सहयोग करें। गौरव पाडला ने दावा करते हुए कहा कि हर वार्ड में भाजपा का कमल खिलेगा और मेयर व चेयरमैन भी भाजपा के ही बनेंगे। जनता भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए विपक्ष का सुपड़ा साफ करने का काम करेगी। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली के कुशल नेतृत्व में भाजपा जीत का परचम लहराऐगी।
Comments
Post a Comment