आज का राशिफल
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। आज परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है।मित्र का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा।धर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। संतान के किसी काम को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। शेयर बाजार में आपको थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करना होगा। यदि आपका कोई काम रुका हुआ था वह भी पूरा हो सकता है।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने पर दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी की आपको याद सता सकती है। आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। धन खर्च बढ़ सकता है।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आपके धन में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। काम को लेकर आपकी भाग दौड़ अधिक रहेगी।आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोले। आपको किसी आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशिः
आज दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर लाभ मिलेंगे। नौकरी का ऑफर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन राशिः
आज आप को खुशियां भरपूर मिलेंगी। आज खान-पान के कारण पेट संबंधित समस्याएं जन्म ले सकती हैं। आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
Comments
Post a Comment