एक देश-एक चुनाव के फैसले की पूरा देश कर रहा सराहना : विजेंद्र मैहल
कहा : नायब सरकार विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड़ में कर रही है कार्य ..
कैथल, 19 दिसम्बर (विकास कुमार): भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव विजेंद्र मैहला जडौला ने कहा कि विकास पुरुष हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड़ में कार्य कर रही है और प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और अब भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर एक भेंटवार्ता में बातचीत करते हुए विजेंद्र मैहला ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी दिन रात जनता की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। भाजपा जिला सचिव विजेंद्र मैहला ने कहा कि एक देश-एक चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुरू से ही लक्ष्य रहा है। अभी हाल ही में हरियाणा और झारखंड के चुनाव हुए थे। उसके बाद में महाराष्ट्र के चुनाव हुए। उससे पहले लोकसभा के चुनाव हुए। अब आने वाले दिनों में दिल्ली में चुनाव होने हैं। ऐसे में ज्यादातर समय चुनाव में ही निकल जाता है। कभी विधानसभा, कभी लोकसभा, कभी निकाय तो कभी पंचायत के चुनाव होते हैं। उन्होंने कहा कि एक देश-एक चुनाव से हर चीज की बचत होगी। साथ ही आचार संहिता लगने के व कारण देश विकासात्मक कार्यों में होने वाली रुकावट भी दूर होगी और देश तेजी से विकास कर पाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले की आज पूरा देश व सराहना कर रहा है।
Comments
Post a Comment