कानपुर फैक्ट्री ओएफसी के बने गोले अब इजरायल की सेना में होंगे शामिल
कानपुर: आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर ओएफसी की तकनीकी क्षमताओं और उच्च गुणवत्ता वाले शेल्स गोले की वजह से यूरोपीय और मध्य पूर्व देशों का भरोसा बढ़ा है। इस भरोसे का परिणाम अब यह है कि इजरायल दुश्मनों के खिलाफ कानपुर में बने गोले का उपयोग करेगा।ओएफसी को इजरायली डी-30 आर्टिलरी गन के लिए 122 मिमी. के गोले बनाने का ऑर्डर मिला है। इन गोलों की मारक क्षमता 15 से 50 किलोमीटर की दूरी तक है।
Comments
Post a Comment