करंट लगने से दो मजदूरों की मौत.
उत्तर प्रदेश में एटा जिले के निधौली कलां क्षेत्र में सोमवार को एक सरकारी हैंड पंप ठीक करते समय करंट लगने से दो मजदूरों की मौत. एक करंट गम्भीर रूप से घायल हो गया। आज सुबह सड़क के किनारे लगे एक हैंड पंप को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान नल के अंदर से निकाला जा रहा पाइप.ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वाट के बिजली के तार के सम्पर्क में आ गया जिससे नल ठीक कर रहे मजदूर प्रमोद 32 और भूपेंद्र 33 को करंट लग गया। दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में सुनील नामक एक अन्य मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Comments
Post a Comment