सभी साथियों क़ो रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सदस्यता दिलवाई
रणदीप सुरजेवाला के चुनावी अभियान की धमाकेदार एंट्री के आगे भाजपा हुई पस्त..
कैथल. 08 सितंबर lविधानसभा चुनाव के अभियान के अंतर्गत रणदीप सिंह सुरजेवाला की धमाकेदार एंट्री से पूरी तरह से भाजपा पस्त हो चुकी है। लगातार भाजपा के नेता रणदीप सुरजेवाला क़ो अपना समर्थन दे रहे हैं। आज फिर लोकसभा कुरुक्षेत्र से जजपा प्रत्याशी पाला राम सैनी, वार्ड 31 से भाजपा नगर पार्षद विकास सौदा, भाजपा नेता मुकेश जैन, जयप्रकाश गोयल खेड़ी वाले, सूर्यकांत गोयल, योगेश गोयल, मुकेश गोयल, विकास गोयल, पंजाबी वेलफेयर सभा सहित सैंकड़ो साथियों ने रणदीप सुरजेवाला क़ो अपना समर्थन दिया है।गौरतलब है कि 2019 विधानसभा चुनावों में इन सभी साथियों की भाजपा सरकार व लीला राम क़ो विधायक बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। सभी साथियों ने रणदीप सुरजेवाला में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश का किसान,नौजवान,मजदूर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार ने 10 साल के शासनकाल में कैथल सहित पूरे हरियाणा क़ो विकास के मामले में 50 साल पीछे धकेल दिया है। भाजपा पार्टी ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। कैथल व हरियाणा को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व की जरूरत है, तभी विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथियों क़ो रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सदस्यता दिलवाई व पूरा मान सम्मान देने का वायदा किया।
Comments
Post a Comment