राशिफल 5 सितम्बर आज. सूर्योदय : प्रात: 6.10 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.42 बजे..
मेष राशि वालों आपको संतान के करियर संबंधी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। संपत्ति संबंधी कोई मसला आज हल हो सकता है।
वृष राशि वालों कभी-कभी ज्यादा भावुक होने की वजह से आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असफल हो जाते हैं।
मिथुन राशि वालों इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें, परिस्थितियां अनुकूल नहीं है।
कर्क राशि वालों कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक में सुख-शांति व खुशनुमा माहौल रहेगा। सोच-समझकर भावनाओं को प्रकट करें ।
सिंह राशि वालों किसी भी काम को करने से पहले विचार कर लें। इनकम के सोर्स अभी कमजोर रहेंगे लेकिन नौकरी में बदलाव हो सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए समय जोखिम भऱा है। मजाक में की गई बातों का भी अलग मतलब निकल सकता है। नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच अवश्य करें।
तुला राशि वालों इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। पुराने किए गए कार्यों को फल जल्दी मिल सकता है। आपका मान-सम्मान तथा रुतबा भी बढ़ेगा।
धनु राशि वालों के लिए आज घर पर रहना ही बेहतर होगा। रुका हुआ पैसा वापित मिल सकता है। पैसा कमाने के लिए घर से दूर जा पड़ सकता है।
मकर राशि वालों मेहमानों के घर पर अचानक आने से सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेने के लिए अभी सही वक्त है।
कुम्भ राशि वालों आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा। रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है। विदेश यात्रा हो सकती है।
मीन राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत से उचित परिणाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
Comments
Post a Comment