गुरुवार के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है..
इस किताब में जीवन की लगभग हर समस्या का समाधान दिया गया है। ऐसे में यदि आपके जीवन में धन आदि की समस्या बनी हुई है, तो इससे निजात पाने के लिए भी आप लाल किताब में बताए गए उपायों को आजमा सकते हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपाय।
जरूर करें ये काम
गुरुवार के दिन घर या मंदिर में जाकर केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। साथ ही इस दिन गुरुवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। गुरुवार के दिन ये उपाय करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
प्रसन्न होंगे बृहस्पति देव
लाल किताब में बताए गए उपाय के अनुसार, गुरुवार के दिन ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः!’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही बृहस्पति के वैदिक मंत्रों का जाप करने से भी व्यक्ति को कई समस्यओं से छुटकारा मिल सकता है। बृहस्पति देव की पूजा के बाद उन्हें गंध, अक्षत, पीले फूल, पीले रंग की मिठाई या अन्य कोई खाद्य वस्यु और पीले वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं।
Good ..
ReplyDelete