सेहत के लिए मखाना आम दिनों में खाने के लिए भी काफी फायदेमंद है..
मखाना सिर्फ उपवास के लिए ही नहीं. बल्कि आम दिनों में खाने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें मखाना खाना कैसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है..
पोषक तत्वों से भरपूर. मखाना कार्ब्स. कैल्शियम.आयरन, मैग्नीशियम. फॉसफोरस और प्रोटीन से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व शरीर की मजबूती और बेहतर फंक्शनिंग के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए मखाना खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
वजन कम करने में मददगार. मखाना फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होता है। साथ ही. इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है। ये दोनों वजन कम करने में मददगार होता है। फाइबर धीरे-धीरे पचता है. जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। वहीं प्रोटीन लेप्टिन और घेरलिन हार्मोन को कंट्रोल करता है, जो भूख नियंत्रित करते हैं। इस वजह से भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है ..
दिल की बीमारियों से बचाव. मखाना मैग्नीशियम पाया जाता है. जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही.फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसमें एंंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. जिससे फ्री रेडिकल के कारण दिल को होने वाले नुकसान कम होते हैं। इसलिए दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है..
ब्लड शुगर कंट्रोल होता है.मखाना खाना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में भी मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स का होता है। इसके कारण शुगर धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज होता है और ब्लड शुगर लेवल आसानी से नहीं बढ़ता। ये डायबिटीज और प्रीडायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है..
मखाने में कैल्शियम और फॉसफोरस पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी हैं। इसलिए इसे खाने से बोन डेंसिटी कम होने या हड्डियों में दर्द की शिकायतें कम होती हैं..
Good 👍
ReplyDelete