आपका राशिफल.8 अगस्त सूर्योदय : प्रात: 5.53 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.13 बजे..

मेष. आज का सारा दिन आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। 
वृष. राशि के जातक आज घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ज्यादा खर्चे करने से बचें, नहीं तो बजट डगमगाने की सम्भावना है। बिजनेस में आपको मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है।
मिथुन. राशि के नौकरीपेशा जातक अपने काम को लेकर काफी खुश रहेंगे। लेनदेन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। जिस भी जगह निवेश करेंगे वहां आपको फायदा प्राप्त होगा। 
कर्क.राशि के जातक आज कोई भी काम किसी बड़े से पूछ कर ही करें। आर्थिक दशा पहले से ज्यादा बढ़िया हो जाएगी। करियर में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे।
सिंह. राशि के जातकों को आज आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। कारोबार में तेजी बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा।
कन्या. राशि वालों आज आपके जीवन में खुशियों की बहार छाई रहेंगी। बहुत दिनों बाद किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
तुला. राशि वालों आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी।बिजनेसमैन आज अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाऐंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है।
वृश्चिक. राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते हैं। जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।
धनु. राशि वालों आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। साथ ही अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज दूसरों पर निर्भर न हो।
मकर. राशि के जातक आज वाहन थोड़ी सावधानी से चलाएं। हर काम को समय से पूरा कर लेंगे। व्यापार में कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें।
कुंभ. राशि के जातक आज आपको भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। नौकरी में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। छात्र फालतू के काम में समय बर्बाद न करें।
मीन. राशि के जातक आज आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो जाएंगी। अचानक से कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल : तारीख 26, सूर्योदय : प्रात: 5.49 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.18 बजे

देश की सबसे बड़ी खबरें.. 2 अगस्त

डॉक्टर और सरकार के बीच बैठक हुई ख़तम नहीं बनी कोई सहमती