देश भर में 78वां आजादी दिवस की धूम पंजाब में किस मंत्री ने कहां-कहां राष्ट्रीय ध्वज..
देश भर में 78वां आजादी दिवस की धूम पंजाब में फहराया तिरंगा..आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया। मोगा.में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ध्वाजारोहण किया। इस मौके डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी. के अलावा विधायक भी मौजूद रहे। बच्चों ने पी.टी.शो. पेश करके कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और डिप्टी कमिश्नर मोगा को सम्मानित किया। गुरदासपुर. शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह खेल स्टेडियम में करवाए जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने ध्वजारोहण किया। मानसा. में कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़माजरा ने नेहरू मैमोरियल सरकारी कॉलेज के बहुमंतवी खेल स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। तरनतारन. कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालिवाल ने तिरंगा लहराया।फाजिल्का.कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने तिरंग फहराया। पठानकोट. कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया लुधियाना. मंत्री बलकार सिंह ने खेल के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की गई। पटियाला. में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तिरंगा फहराया ।
Comments
Post a Comment