हिमाचल के बसोली में गुरुवार सुबह श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई 35 से ज्यादा घायल.
जानकारी के अनुसार पंजाब के मानसा जिला के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पहले माता नैना देवी जी के दर्शन करने के बाद बुधवार को ऊना के धार्मिक स्थल पीरनिगाह पहुंचा था। यहां पर माथा टेकने के बाद गुरुवार सुबह श्रद्धालु अपने घरों के लिए वापस लौट रहे थे कि बसोली गांव ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 35 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Comments
Post a Comment