श्रद्धालुओं का 28वां जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ है
जम्मू। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ है। 3,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर के जुड़वां आधार शिविरों के लिए जम्मू निकला।4.25 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहले ही 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के दर्शन कर चुके हैं। वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 4.5 लाख से अधिक थी।
Comments
Post a Comment