यमुना में नहा रहे दो नाबालिग भाई डूबे
करनाल । जिले के तरावड़ी क्षेत्र से यूपी बड़ौली स्थित यमुना नदी में अपने पिता के साथ नहाने गए दो नाबालिग तेज बहाव के कारण डूब गए। वहीं डूबते पिता को पास में ही अपने खेत में काम रहे एक किसान ने बचाया। इसके साथ ही इसकी सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस की टीमें पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक दोनों नाबालिग बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है।तरावड़ी निवासी जिले सिंह करीब साढ़े पांच बजे अपने दो बेटों 17 वर्षीय सागर व 15 वर्षीय सुशांत के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए बड़ौली पुल के नीचे से बह रही यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। जल्दबाजी में दोनों बच्चों अपने कपड़े उतार कर नदी में उतर गए और उनके पीछे-पीछे उनका पिता जिले सिंह भी पानी में उतर रहा था। एक किसान की नजर उन पर पड़ गई और उसने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगाकर पिता को बचा लिया लेकिन दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव के चलते बह गए।
Comments
Post a Comment